Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शव निकालने में एसडीआरएफ टीम को मिली सफलता

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Sep 19, 2023
कोरबा - एसडीआरएफ बिलासपुर की टीम ने कोरबा नगरसेना टीम के संयुक्त कार्यवाही से नागिन भांठा बांकीमोंगरा स्थित अरिहन नदी में डूबे नाबालिग के शव को ढूंढ़ निकालने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये एसडीआरएफ टीम के जवान दीपक तिवारी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे के लगभग सौरभ कौशिक पिता स्व० प्रेम कौशिक उम्र 12 वर्ष अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था और नहाते हुये नदी में डूब गया। इसकी जानकारी एसडीआरएफ बिलासपुर को दी गई। जानकारी मिलते ही डीआईजी एस०के०ठाकुर के निर्देशानुसार एवं जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ के आदेशानुसार मेजर बलराम ध्रुव के नेतृत्व में हमारी टीम दूसरे दिन सोमवार को तड़के सुबह घटनास्थल के लिये रवाना हुई। यहां पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने नगर सेना कोरबा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये एक घंटे की मशक्कत करने के बाद नाबालिग के शव को चट्टान से निकालने में सफलता हासिल की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उनके परिजनों को सौंप दिया।जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ ने एसडीआरएफ टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस कार्यवाही में एसडीआरएफ जवान दीपक तिवारी , सुरेश आदित्य , शिव शंकर कंवर , अजय सिदार कंवर , कमलेश साहू , वाहन चालक जनकराम पटेल के साथ बांकीमोंगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ऊषा सोंधिया , रामगोपाल साहू , पुरूषोत्तम भारती , दीपक खाण्डे , मुंशी जागीर तंवर का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें