Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: ग्राम पंचायतों में लंबित निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराये: श्री विश्वदीप

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 15, 2023
कोरबा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन 15वें वित्त आदि कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं के तहत लंबित निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण कराये। सीईओ ने ईई आरईएस, एसडीओ, सब इंजीनियर तकनीकी सहायक को निर्देश दिए कि सभी तकनीकी अमला प्रतिदिन पंचायतों का भ्रमण करके कार्यों निरीक्षण, मूल्यांकन करें और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में 13 सितंबर स 15 सितंबर तक आयोजित हो रही विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के पात्र-अपात्र हितग्राहियों की सूची प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं। श्री विश्वदीप ने मनरेगा अभिसरण के तहत जिले में निर्माण किए जा रहे आंगनबाड़ी भवनों, वर्मी टांका, नाडेप को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करके, पूर्णता प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से जमा कराने की बात कही। सीईओ ने एसडीओ, सब इंजीनीयर आरईएस, सीईओ जनपद पंचायत कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायकों, करारोपण अधिकारी, विकास विस्तार अधिकारी आदि तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि जिले के अधूरे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास जिन्हें पहली, दूसरी या तीसरी किश्त प्राप्त चुके हैं, ऐसे अधूरे आवासों को अभियान चला कर सर्वाेच्च प्राथमिकता से आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। इसके लिए मैदानी अमला सतत् फिल्ड में रहे तथा ग्रामीण हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मनरेगा के तहत सृजित मानव दिवस, समयबद्ध मजदूरी भुगतान, आधार बेस्ड भुगतान, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम, रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन, पूर्ण कार्यों की जियोटैगिंग, आधार सीडिंग, कचरा पृथककरण शेड निर्माण, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कार्यों में प्रगति लाएं तथा शीघ्र ही निर्माण कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों का मूल्यांकन समय पर सुनिश्चित किया जाए। बैठक में ईई आरईएस, सहायक परियोजना अधिकारी ,एसडीओ, सब इंजीनियर आरईएस, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें