Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: थाना उरगा तथा सीमा क्षेत्र में हो रहे ट्रक ड्रायवरों से लुटपाट के घटना के आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Aug 6, 2023
विगत दिनों थाना उरगा क्षेत्र में ट्रक ड्रायवरो के द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही थी, कि मोटर सायकल में सवार कुछ युवक समुह बनाकर ड्रायवरो को डरा धमकाकर नगदी व मोबाईल फोन लुट ले रहे है, जिस पर प्रार्थी भुपेन्द्र मरावी निवासी बक्साही थाना पाली के रिपार्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना की गंभीरता से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यु. उदय किरण (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा निर्देशित करने पर तथा अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा (रा.पु.से.) श्री विश्व दीपक त्रिपाठी कोरबा के मार्गदर्शन पर थाना उरगा क्षेत्र में टीम गठित कर अज्ञात लुटेरो की पतासाजी की जा रही थी. मुखबिर की सूचना पर सण्डैल निवासी दुबराज लहरे को पकड़कर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि अपने साथी अमन साहु पिता प्रेमलाल साहु सा० ढोढीपारा भैसखटाल, निखिल कश्यप पिता स्व. खगेन्द्र कुमार उम्र 19 वर्ष सा० राताखार, अभिषेक वैष्णव पिता लक्ष्मी प्रसाद उम्र 19 वर्ष सा० गेंदराम के किराये के मकान में चैनपुर थाना दीपका एवं 03 नाबालिक बालको के साथ मिलकर दिनांक 02.08.23 के रात्रि करीबन 1 बजे दो मोटर सायकल में सवार होकर मड़वारानी मैन रोड़ में किनारे खड़े ट्रक के दरवाजा को खुलवाकर डरा धमकाकर ड्रायवर व उसके साथी से 02 नग वीवो एवं पोको कम्पनी के मोबाईल तथा 4500 रू. जो ड्रायवर भुपेन्द्र मरावी के फोन पे में था को आरोपी अमन साहु के द्वारा आरोपी दुबराज लहरे के फोन पर भेज दिया। और वहाँ से फरार हो गये। आरोपी दुबराज के निशादेही पर अन्य 03 आरोपी व 03 अपचारी बालको को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर सभी ने जुर्म स्वीकार किया तथा बरबसपुर मेन रोड़, कनकी, मुड़पार, सर्वमंगला क्षेत्र में लुट व प्रयास करना बताये है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 नग स्प्लेंडर प्रो मोटर सायकल बिना नंबर एवं 05 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाईल फोन जप्त किया गया गया है। जिसके संबंध में पृथक से पतासाजी की जा रही है। आरोपियो को अपराध धारा 392,34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। सम्पुर्ण कार्यवाही में अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा (रा.पु.से.) श्री विश्व दीपक त्रिपाठी कोरबा के सत्त मार्गदर्शन पर थाना उरगा के थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी, स.उ.नि. बलीराम निराला, संतराम सिन्हा, आरक्षक कौशल प्रसाद महिलांगे, नितेश तिवारी, प्रेम साहु, नरेश टांण्डेल, हितेश राव, सनोज सिंह, शिव चौहान सैनिक सान्तनु राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें