Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: इंटक एवं भू विस्थापितों का दीपका खदान बंद रहा सफल

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Apr 6, 2023
कोयला खनन के लिए कई गांवों के हजारों किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। लेकिन अधिग्रहण के बाद भी भू-विस्थापित रोजगार के लिए भटक रहे हैं और एसईसीएल दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं। कोयला खनन के लिए दशकों पूर्व भूमि अधिग्रहण में अपनी जमीन खोने वाले भू-विस्थापित आज भी मुआवजे और रोजगार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर है। खेती-किसानी करने वाले किसान भूमिहीन होकर दर-दर भटक रहे हैं, न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनके पुनर्वास की चिंता एसईसीएल को नहीं है हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है, इंटक लगातार कोयला क्षेत्र में विस्थापन प्रभावित गांवों की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रही है। आंदोलन सुबह 5 बजे से जारी शाम 5 बजे तक चला, जिसके चलते प्रबंधन को करोड़ रुपयों से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है। एसईसीएल के इस रवैये से गुस्साए ग्रामीणों ने इंटक जिलाअध्यक्ष श्यामू जायसवाल के नेतृत्व में खदान में घुस गए तथा उत्पादन को ठप्प कर दिया। आंदोलन स्थल पर पंहुच कर धरने पर बैठ गए। समस्या का निवारण न होने पर और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस आंदोलन में जिला अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सोनी कुलदीप राठौर जिला महासचिव खगेश बरेठ एक ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक कंवर,संत चौहान,बिन्देस कुमार,अविनाश, घासीदास राहुल जयसवाल,जय,डेविड शांतिलाल नवीन कमल सुरेश कुमार कृष्णा विजय प्रदीप नायक ऋतिक थापा,राघवेन्द्र एवं समस्त इंटक साथी मौजूद थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें