Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: राशनकार्डधारी हितग्राहियों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु समय सीमा में की गई वृद्धि,राशन कार्ड धारी अब 30 सितंबर तक करा सकेंगे अपना ई-केवाईसी

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Sep 15, 2023
कोरबा भारत सरकार के निर्देश पर ‘‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’’ के तहत राशनकार्डधारी हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करने हेतु समय सीमा में वृद्धि करते हुए 30 सितंबर 2023 अंतिम तिथि निर्धारित किया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। जिले में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को प्रदान किए गए ई-पॉस उपकरण में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। जहां ई-पॉस उपकरण के माध्यम से हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्णतः निःशुल्क है। ई-केवाईसी की कार्यवाई के लिए राशनकार्डधारी मुखिया एवं राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपने आधार नंबर के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं। राशन दुकान संचालक द्वारा ई-पॉस उपकरण में प्रत्येक सदस्य के आधार नंबर की पृथक-पृथक प्रविष्टि कर उनका फ्रिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर ई-केवाईसी की कार्यवाई पूर्ण किया जाएगा। जिले में राशनकार्ड हितग्राहियों की कुल संख्या 11,60,825 है। वर्तमान में 7,88,983 राशनकार्ड हितग्राहियों ने संबंधित उचित मूल्य दुकान संचालक के माध्यम से अपना ई-केवाईसी पूर्ण करा लिया है। साथ ही 3,71,842 राशनकार्डधारी सदस्यों का ई-केवाईसी होना लंबित है। जिला खाद्य अधिकारी ने ई-केवाईसी के छुटे हुए कार्डधारियों से जल्द से जल्द उचित मूल्य दुकान में जाकर ई-पॉस उपकरण के माध्यम से अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराने का अपील किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें