Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत अब पहले संतान पर दो किस्तों में मिलेगी राशि

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Aug 5, 2023
कोरबा 04 अगस्त 2023/ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गजेन्द्र देव सिंह की उपस्थिति में विश्व स्तनपान पखवाडा सह प्रधानमंत्री मातृत्व योजना पखवाड़ा पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमे समस्त परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकांे को 01 से 15 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाली विश्व स्तनपान सह प्रधानमंत्री मातृवदना योजना पखवाडा पर विशेष अभियान चलाकर शिशुवती माताओं को जागरूक करने को कहा गया। जिसमे शासन के निर्देशानुसार थीम ’’इनेबलिंग ब्रेस्टफिडिंग मेकिंग ए डिफरेंस फॉर वर्किंग पेरेंट्स’’ पर चर्चा किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्य रूप बच्चे के जन्म के 01 घण्टे के भीतर बच्चे को स्तन पान कराने संबंधी शिक्षा एवं 06 माह तक केवल स्तनपान कराने पर विशेष बल दिया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रथम संतान पर पहले 03 किस्तों पर 5000/- की राशि हितग्राही के खातों में सीधे आंतरित किया जाता था जिसे नवीन निर्देशानुसार अब 02 किस्तों में हितग्राही खाते में आंतरित किया जाएगा। साथ ही द्वितीय बालिका संतान के जन्म पर 6000/- की राशि एकमुश्त हितग्राही के खाते में आंतरित किया जाएगा, जिसके पंजीयन हेतु 1-15 अगस्त 2023 तक पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें परियोजनाओं को अधिक से अधिक पंजीयन हेतु लक्ष्य देकर कार्यशाला का समापन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें