Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Fri, Aug 11, 2023
कोरबा 11 अगस्त 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्रीमती सीमा पात्रे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय कोरबा में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के अंतर्गत प्रचार प्रसार हेतु मानव श्रृंखला का निर्माण एवं संकल्प पत्र का वाचन कर नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसी प्रकार कमला नेहरू महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया एवं विद्यार्थियों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु मतदान में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें