Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सेजेस बालको स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान

कोरबा 13 जुलाई 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव झा के निर्देशन में व स्वीप जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद स्कूल बालको में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे युवा छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खाण्डे कार्यक्रम में उपस्थित थे। उप जिला स्वीप नोडल श्री अनिल रात्रे द्वारा अच्छे मतदाता बनने के लिए फार्म 6, 7 एवं 8 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वीप आइकन सुश्री नेहा जायसवाल अर्न्तराष्ट्रीय बेसबाल खिलाडी द्वारा सभी को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को मतदान से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, निर्वाचन कार्यालय से श्री भारद्वाज एवं श्री योगेश नारंग उपस्थित थे। प्राचार्य श्रीमती मनोकामता पाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें