Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: हायर सेकंडरी स्कूल भैसमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Wed, Jul 19, 2023
*सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की उपयोगिता के संबंध में विद्यार्थियों को दी गई जानकारी* कोरबा 18 जुलाई 2023/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के हायर सेकंडरी स्कूल भैसमा में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 17 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को मतदान की सम्पूर्ण प्रकिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला स्वीप सहायक नोडल श्री अनिल रात्रे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की नितांत आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान में हिस्सा लेकर मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। श्री रात्रे ने कहा कि आपका मत बहूमूल्य है। देश में लोकतंत्र के निर्माण में युवा वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु मतदाता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे युवा वर्ग चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। युवाओं के मत देने से ही राष्ट्र में लोकतंत्र मजबूत बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को निष्पक्ष मतदाता बनने के लिए उनका जागरूक होना आवश्यक है। चुनाव में किसी बहकावे, भय एवं प्रलोभन में आकर मतदान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस हेतु सभी युवा अपने मत की उपयोगिता को समझते हुए मतदान करें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान की विभिन्न प्रारूप, मतदान करने की सही उम्र एवं योग्यता एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में युवा वर्ग की सहभागिता के संबंध में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना की। श्री रात्रे ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए बच्चों, पालकों, संकुल समन्वयकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें