Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: ईव्हीपीजी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शांति विहार में मतदाता जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Nov 7, 2023
कोरबा 07 नवंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप के समन्वय से विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय कोरबा के विद्यार्थियों द्वारा नगर के वार्ड नंबर 31 शांति विहार खरमोरा में मतदाता जागरूकता रैली एवं स्वीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु आकर्षक नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा सभी मतदाताओं से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रलोभन से दूर रहते हुए अनिवार्य मतदान हेतु अपील किया गया। इसी प्रकार आज स्व.प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा के छात्र-छात्राओं द्वारा भैंसमा के स्थानीय बाजार में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया गया एवं शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें