: कुसमुंडा पुलिस ने की 13 दोपहिया वाहनों की जप्ती करवाई
Sat, Nov 4, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुसमुंडा कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 02.11.2023 को शाम वाहन चेकिंग के दौरान कुचेना कुसमुण्डा क्षेत्र में 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी मिला किमत लगभग 13,00,000 रुपये है जो लावारिस हालत में मिला है उक्त मोटर सायकल चोरी का माल होने के संदेह पर मौके पर धारा 102 जा.फौ. में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया है। जप्त शुदा 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी किमत लगभग 13,00,000 रुपये है को इश्तगासा क्रमांक 10/2023 धारा 102 जा. फौ. कायम कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. संतराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक, आरक्षक 828 जशपाल सिंह, आरक्षक 165 सुरेश कैवर्त, आरक्षक 305 मदन जायसवाल, आरक्षक 819 पुष्पेन्द्र साहू, आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की भूमिका रही।
: उरगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही,जुआ खेलते 05 जुआड़ियों को पकड़ा गया
Sat, Nov 4, 2023
*आरोपी-*
01. नीरज दास पिता लक्ष्मण उम्र 22 वर्ष सा. अमरैयापारा भोजपुर चारा थाना चाम्पा
2. मनीष दास मंहत पिता दुर्गादास उम्र 30 सा. भोजपुर थाना चाम्पा
03. दिलचंद देवांगन पिता सुनाउ राम उम्र 31 वर्ष सा. संजय नगर चाम्पा
04. मोहन साहू पिता स्व. भुवनेश्वर प्रसाद उम्र 35 वर्ष सा. त्रिमूर्ति टाकिज के पास चाम्पा
05. विकास गोड पिता भन्नू गोड़ उम्र 32 वर्ष सा. त्रिमूर्ति टॉकीज के पास चाम्पाश्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये थे। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवम थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी एवं साइबर सेल कोरबा प्रभारी सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में दिनांक 02.11.2023 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत उरगा चाम्पा बॉर्डर के पास चाम्पा के लोग जगह बदल बदल के जुआ खेल रहे हैं। दिनांक 02.11.23 को कोथारी के पास तिलाई भाटा के जंगल में जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर थाना उरगा और साइबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम बनाकर तिलाई भाटा जंगल में जाकर घेराबंदी कर जुआ खेलने वाले 05 जुआड़िओ को जुआ के फड़ से पकड़ा गया। उनके पास से एक नग त्रिपाल,52 पत्ती ताश, 06 नग मोबाइल फोन, 05 नग मोटरसाइकिल, नगदी रकम 6490/- उनके पास से मिला। उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/23 धारा 03 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक युवराज तिवारी, उनि. नवल साव, सउनि. अजय सोनवानी, अनिल खांडे, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पांडे, गुनाराम सिंहा, आरक्षक प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो, रवि चौबे, सुशील यादव, डेमन ओगरे, रितेश शर्मा, वीरेंद्र अनंत, जंगल सिंह, राम पाटले, कमलेश आयाम शामिल रहे।
: सिविल लाइन रामपुर ने गड़ासा लहराते हुए 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Sat, Nov 4, 2023
नाम आरोपी - धनाराम कष्यप पिता स्व रामप्यारे कष्यप उम्र 52 साल पता-आजाद चौक आरामषीन वार्ड क्रमांक 21 कोरबा थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन मृत्युंजय पांडे के नेतृत्व में थाना के स्टाफ का टीम बनाकर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी। दिनांक 03.11.2023 को सउनि दुर्गेश राठौर हमराह स्टॉफ के साथ लेकर टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुआ था कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आजाद चौक आरामषीन के पास धारदार लोहे के गड़ासा को हाथ में लेकर लहराते हुए आने जाने वालों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ आजाद चौक आरामषीन के पास पहुंच कर एक व्यक्ति जो धारदार लोहे के गड़ासा को हाथ में लेकर लहरा रहा था उसको घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम धनाराम कष्यप पिता स्व. रामप्यारे कष्यप उम्र 52 साल पता-आजाद चौक आरामषीन वार्ड क्रमांक 21 कोरबा थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा का रहने वाला है। उसके पास से एक लोहे का गड़ासा जिसकी कुल लम्बाई- 19 इंच, फल की लम्बाई-14 इंच, चौड़ाई 2 इंच, मुठ की लंबाई 6 इंच, का मिला। धनाराम कष्यप के द्वारा अवैध रूप से लोहे का गड़ासा को अपने साथ लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाना पाया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी बदमाष किस्म का व्यक्ति है जो आये दिन मोहल्ले में लड़ाई झगड़ा करते रहता है। यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह गंभीर अपराध घटित कर सकता है। आरोपी धनाराम कष्यप का न्यायिक रिमाण्ड लिया जाकर जेल भेजा गया है।
इस महत्व पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय, एएसआई दुर्गेश राठौर, आर. संदीप भगत, राकेश की महत्व पूर्ण भूमिका रहि।