: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कोरबा विधानसभा 21के प्रत्याशी सुनील सिंह बालको मे जनसंपर्क किये
Fri, Nov 3, 2023
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कोरबा विधानसभा 21के प्रत्याशी सुनील सिंह बालको मे जनसंपर्क किये और इस बार हंसिया बाली पर बटन दबा कर विजई बनाने का आशीर्वाद लिये बालकों के जनता ने बहुत खुशी महसूस करते हुए यह भी कहा की कई सालों बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चुनाव के मैदान में है इस बार हंसिया बाली पर बटन दबाने का वादा भी किया भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के चुनाव प्रचार में सुनील सिंह के साथ सैकड़ो साथियों के साथ साथ राज्य एटक के महासचिव कॉमरेड हरिनाथ सिंह जी ने भी लोगों से जन संपर्क कर सुनील सिंह के लिए हंसिया वाली पर बटन दबाकर विजय बनाने के लिए निवेदन किये
*एटक और सीटू ने कटघोरा विधानसभा में वामपंथी दलों के संयुक्त और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी जवाहर सिंह कंवर को दिया समर्थन**एटक और सीटू नेताओं ने घर घर प्रचार करने का किया एलान।*
गेवरा में बैठक आयोजित हुई जिसमें सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा, सीपीएम के जिला सचिव प्रशांत झा, एटक के वरिष्ठ नेता एम एल रजक,एटक के कोयला के मजदूर नेता बी धर्माराव,दीपक उपाध्याय, एल पी अगरिया, के पी डडसेना ,सीटू नेता वी एम मनोहर,जानाराम कर्ष,डीएल टंडन के साथ एटक और सीटू के गेवरा दीपका के नेतृत्व कारी नेता उपस्थित थे।
कोयला के मजदूर नेताओं ने कहा की कटघोरा क्षेत्र से सबसे ज्यादा राजस्व कोयला से देने के बाद भी आम जनता के लिए किसी भी दिशा में जाने के लिए अच्छी सड़क नहीं है। रेल सुविधा भी आम जनता से छीन ली गई है।
चोरों दिसा में अच्छी सड़कों, पुनः गेवरा स्टेशन से यात्री रेल सुविधा शुरू करने, दीपका तक यात्री ट्रेन का विस्तार करने,क्षेत्र में माइनिंग कॉलेज खोलने,प्रदूषण पर रोक लगाने, खदानों में होने वाले कार्यों में क्षेत्र के बेरोजगारों को काम दिलाने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी जवाहर सिंह कंवर को जीतने की अपील की है।
पवन कुमार वर्मा
जिला सचिव
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़
: आम आदमी पार्टी का वार्ड क्रमांक 04 _05 में सघन जनसंपर्क
Fri, Nov 3, 2023
कोरबा :_आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर इन दोनों सघन जनसंपर्क कर रहे हैं । निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दल बल के साथ विशाल अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं ।शुक्रवार को पुरानी बस्ती में विशाल केलकर ने दौरा कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । विशाल केलकर ने इस अवसर पर कहा कि कोरबा की धरती खनिज संपदा से परिपूर्ण है ।यहां निजी व सार्वजनिक उपक्रमों की भरमार है ।बावजूद स्थानीय बेरोजगारों की पूरी तरह से उपेक्षा की जा रही है । स्थानीय बेरोजगारी की समस्या से युवा वर्ग हलकान है ।बावजूद सत्ता पक्ष की ओर से कोई पहल नहीं किया जाना समझ के परे है ।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी डोर टू डोर लोगों के बीच पहुंचकर ,दिल्ली व पंजाब में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं । और लोग भी आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बेहतर प्रतिशत दे रहे हैं ।
: