: साइबर सेल कोरबा एवं चौकी मानिकपुर की संयुक्त कार्यवाही,चोरी किये गए सोने चांदी के गहने सहित नगदी रकम के साथ पकड़ाए चोर
Sat, Nov 4, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में शारदविहार में हुए चोरी को सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 03/11/2023 को शारदाविहार निवासी कैलाश सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिछले तीन दिवस से वे सपरिवार दिल्ली गए थे जब वापस आये तब इनके घर का ताला टूटा हुआ था और सोने का हार, सोने का अंगूठी, कान का झुमका चांदी का पांच नग सिक्का, चाँदी के पायल एवं नगदी रकम को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री रूपक शर्मा, के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि. अजय सोनवानी के नेतृत्व में साइबर सेल एवं मानिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के सूचना के चंद घंटे के भीतर ही चोरी में शामिल 2 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक से चोरी किये सोने चाँदी के गहने एवं नगदी रकम 9500 रु को जप्त किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, आरक्षक संजय साहू साइबर सेल कोरबा से सउनि. अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिंहा, चंद्रशेखर पांडे, आरक्षक सुशील यादव, प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा शामिल रहे।
: सेहत पर्यावरण के लिए रखड़ अभिशाप :विशाल
Sat, Nov 4, 2023
कोरबा :_ विधानसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है ।विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है ।जनता भी अब चुनावी रंग में रंग चुकी है lइसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर विशाल केलकर भी सघन डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं । पुरानी बस्ती कोरबा वार्ड क्रमांक 6 में अपने जनसंपर्क के दौरान विशाल ने कहा कि ,कोरबा में राखड़ की समस्या मुंह उठाए खड़ी है , राखड़ सड़क गली मोहल्ले होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच गया है ।नियमों को तक में रखकर रखड़ को यहां_ वहां डप किया जा रहा है । खास करके औद्योगिक इलाकों में रहने वालों वाले लोगों के सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है lबावजूद प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों के साट गांठ के चलते यह समस्या जस की तस बनी हुई है । राखड़ की समस्या से निजात पाने के लिए एक निष्पक्ष जनप्रतिनिधि कोरबा विधानसभा के लिए चाहिए ।जनसंपर्क के दौरान लोगों ने भी माना कि राखड़ समस्या का ठोस निदान निकालना चाहिए ।लोगों से मिल रहे अभूतपूर्व प्रतिसाद से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गदगद है ।विशाल के द्वारा छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं ली जा रही है , और आम आदमी पार्टी पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है ।
: किसके इशारे पर यहां_ वहां राखड़ किया जा रहा डंप : विशाल