: आवेदिका श्रीमती शिवकुमारी का तत्काल बना राशनकार्ड
Tue, Aug 29, 2023
जनचौपाल में करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुपातराई की शिवकुमारी ने अपना राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया तो कलेक्टर ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर तत्काल ही उनका कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद ही खाद्य विभाग ने शिवकुमारी के नाम पर राशनकार्ड बनाने की कार्यवाही पूरी कर जनपद पंचायत के माध्यम से कार्ड प्राप्त करने कहा।
स/
: कलेक्टर सौरभ कुमार ने जनचौपाल में सुनी आमनागरिकों की समस्याएं
Tue, Aug 29, 2023
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनचौपाल में कुल 165 आवेदन आएं। जनचौपाल में आवेदकों ने भिलाई बाजार में एटीएम लगाने, पेंशन की मांग, अवैध निर्माण को हटाने, उपचार, प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड बनाने, जीपीएफ भुगतान सहित आर्थिक सहायता की मांग की। जनचौपाल में स्कूल की बालिकाओं ने छात्रावास की मांग की तो कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
*कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर एटीएम का होगा पुनः संचालन, कलेक्टर ने दिए निर्देश*जनचौपाल में एक आवेदक द्वारा बताया गया कि पूर्व में खाताधारकों की सहूलियत के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर गेट में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम लगाया गया था। विगत कुछ माह से एटीएम की सेवाएं बन्द कर दी गई है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इसे खाताधारकों के लिये आवश्यक और आवेदक की मांग को वाजिब बताते हुए लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया कि बन्द एटीएम का संचालन पुनः प्रारंभ की जाए।*आवेदिका श्रीमती शिवकुमारी का तत्काल बना राशनकार्ड*जनचौपाल में करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुपातराई की शिवकुमारी ने अपना राशनकार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया तो कलेक्टर ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर तत्काल ही उनका कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद ही खाद्य विभाग ने शिवकुमारी के नाम पर राशनकार्ड बनाने की कार्यवाही पूरी कर जनपद पंचायत के माध्यम से कार्ड प्राप्त करने कहा।
स/
: यह जनचौपाल है, लोगों की समस्याएं सुनने के लिए हैं, गिफ्ट लेने के लिए नहीं:(कलेक्टर सौरभ कुमार)
Tue, Aug 29, 2023
कोरबा 29 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज जनचौपाल में आमनागरिकों की समस्याओं को सुना। जनचौपाल में अपनी फरियाद लेकर पहुँचे गरीब साबू वाल्मीकि ने जब कलेक्टर को बताया कि उनके सात साल के बेटे को बीमारी है। झटका भी आता है। वह खुद भी बहुत गरीब है तो कलेक्टर ने साबू वाल्मीकि (बदला हुआ नाम) के बेटे के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था के साथ अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर जनचौपाल में कुछ लोग कलेक्टर को उपहार देने उनका स्वागत करने पहुँचे थे। जनचौपाल की कतार में आएं ऐसे लोगों से कलेक्टर ने बहुत ही संवेदनशीलता के साथ कहा कि यह जनचौपाल है,लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए लगाया गया है, यहाँ स्वागत और गिफ्ट की आवश्यकता नहीं है, वापस जाइये या कोई समस्या हो तो बताइए। उन्होंने गिफ्ट लेने और खुद के स्वागत से इंकार कर दिया।