: गांजे की खेती करने वाले व्यक्ति पर साइबर सेल कोरबा की टीम एवं चैतमा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
Wed, Sep 6, 2023
विवरण:- इस प्रकार है कि दिनाक 03/09/23 को मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि डिडामहुआ पटपरा चैतमा निवासी छात्रपाल सिंह कंवर अपने बड़ी में भारी मात्रा में गांजा का पेड़ लगाकर उसका खेती कर रहा है। मामले को को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यू उदय किरण को अवगत कराया गया जिनके द्वारा निर्देशित करने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, अनुभागी अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी कोरबा श्री सनत सोनवानी के नेतृत्व में चौकी चेतना प्रभारी सउनि सुरेश कुमार जोगी के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाया गया। टीम के द्वारा डिडामहुआ पटपरा चैतमा जाकर छत्रपाल सिंह कंवर की बाड़ी में दबिश दिया गया दबिश के दौरान छत्रपाल सिंह कंवर बाड़ी में मौजूद मिला बाड़ी में 10 नाग गांजे का पौधा लगाकर इसकी खेती कर रहा था आरोपी छत्रपाल से इसके बारे में पूछा गया तो उसने इस बारे में गोल-मोल जवाब देने लगा विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के बाड़ी से 10 नग गांजा का पौधा वजनी 19.690 kg को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
: परसाभाठा विकास समिति ने किया नए बालको थाना प्रभारी का स्वागत
Wed, Sep 6, 2023
परसाभाठा विकास समिति से विकास डालमिया,शशी चंद्रा,पवन यादव एवं समस्त सदस्य एवं समस्त व्यापारी,गणमान्य लोगों,महिलाओ की उपस्थिति मे श्रीमान लक्ष्मण प्रसाद खुटे बालकों थाना प्रभारी का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।इनके थाना प्रभारी बनने से पूरे बालको में हर्ष व्याप्त हैं।
: युवा जागृति संगठन महिलाओ द्वारा हलषष्ठी पूजन किया गया
Wed, Sep 6, 2023
युवा जागृति संगठन महिलाओ द्वारा हलषष्ठी पूजन किया गया।
रिस्दा बस्ती में युवा जागृति संगठन की महिलाओ द्वारा हलषष्ठी पूजा का आयोजन किया गया जिसमे संगठन की महिलाओ एवं बस्ती वालो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
*इस आयोजन में संगठन की सुकान्ती वैस्णव,कृश्नी राठौर,अंजलि वैस्णव की अहम भुमिका रही।*