: किसान मोर्चा के कार्यकर्ता के लग्न व मेहनत से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.... प्रीतम सिंह
Fri, Mar 1, 2024
कोरबा:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम परिक्रमा व देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा चुनाव के विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया तथा किसान मोर्चा द्वारा लाभार्थी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार किया गया भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोरबा का अतिआवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज ट्रांसपोर्ट नगर में छत्तीसगढ़ प्रांत किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं कोरबा जिले के प्रभारी श्री प्रीतम गवेल जी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तेल चित्र पर माल्या अर्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक शुभारंभ किया गय मुख्य आतिथ्य श्री गवेल जी ने कहा सभी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सभी कार्यकर्ता श्री नरेंद्र मोदी जी को पुन:देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए एकजुट होकर कार्य करें निरंतर ग्राम परिक्रमा और लाभार्थियों से प्रधानमंत्री के संबंध में चर्चा करते रहे आप सबके लगन व मेहनत से नरेंद्र मोदी जी का तीसरी बार सरकार बनेगी एवं चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा कोरबा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को चुलेश्वर राठौर ने भी संबोधित किया। एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल पटेल ने किया। बैठक में चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष, छोटेलाल पटेल जिलाउपाध्यक्ष,जिला महामंत्री किसान मोर्चा मणिशंकर कश्यप जी, उमेश्वर सोनी, राजेंद्र राठिया, महेश भारद्वाज, डाकेश्वर शुक्ला, दिलहरण महंत, अशोक तिवारी, पुरुषोत्तम यादव, मनोज साहू, राजेश धीवर, गजाधर यादव, देवेंद्र सिंह, कौशल जनार्दन, भजन सिंह कंवर, छेदीलाल कंवर, ज्योति दास महंत, अर्जुन लाल राठौर, फिरत राम कश्यप, रमेश यादव शिवरतन राठौर राजेश कुमार राठौर, प्रताप सिंह, नारायण निषाद, अमिताभ महंत, तुंगन पटेल, संजय श्रीवास, श्रीमती पूर्णिमा सोनी, श्रीमती ललिता सोनी, श्रीमती प्रभादेवी सोनी, श्रीमती सरोज बाला सोनी, छत लाल यादव, सूर्यभान सिंह, अमित यादव, यशवंत राठिया, नरेंद्र यादव, विकास निर्मलकर, सुशांत चौहान, कृष्णा तिवारी, व किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे
: भैंसापसरा अग्निकांड के दो आरोपी जेल दाखिल
Fri, Mar 1, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबलौदाबाजार भाटापारा - छोटी बातों को लेकर हुये वाद विवाद में घर में आगजनी के मामले में दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सायबर सेल निरीक्षक लखेश केंवट ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस चौबीस और पच्चीस फरवरी की दरम्यानी रात बलौदाबाजार शहर के भैंसापसरा क्षेत्र में वृद्धा आश्रम के पास एक मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस दौरान सूचना पाकर थाना सिटी कोतवाली का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुआ। इस बीच स्थानीय लोगों एवं आस-पड़ोस के लोगों द्वारा आसपास संसाधनों, पानी आदि से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया, तब तक घर के अंदर निवासरत चार लोग आग में जलने से बुरी तरह से झुलस गये थे। जैसे-तैसे पड़ोसियों द्वारा दरवाजा खोलकर घर अंदर से आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से आग से झुलस गये थे। सभी लोगों को तत्काल उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार पहुंचाया गया, जिसमें पुत्र एवं माता की मृत्यु हो गई तथा बहन एवं भांजी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उक्त आगजनी की घटना को बहुत गंभीरता से लिया गया। घटनास्थल का निरीक्षण एवं आसपास निवासियों से पूछताछ पर यह ज्ञात हुआ कि आग लगने की सूचना पाकर जब पड़ोसी आग बुझाने के लिये गये तब तक आग फैल चुकी थी। प्रकरण की जांच हेतु रायपुर मुख्यालय से विशेष तौर पर फ़ारेंसिक की टीम बुलाई गई, जिसने विवेचना को दिशा दी और यह तथ्य सामने आया कि घटना के समय घर का दरवाज़ा बाहर से बंद रहा होगा। साथ ही सायबर सेल से निरीक्षक लखेश केंवट, आरक्षक हेमंत नायक की टीम द्वारा मामले में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल आदि का तकनीकी विश्लेषण कर मानवीय आसूचना से अहम सुराग ढूंढने का भी प्रयास किया जा रहा था। इस आगजनी की घटना का खुलासा करने एवं मामले में संलिप्त आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के मार्गदर्शन में टीम प्रभारी श्रीमती निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार के साथ टीम में शामिल निरीक्षक अमित तिवारी, उपनिरी एल.एस.राजपूत, सउनि मलिक राम भारद्वाज, प्रधान आरक्षक अंजोर मांझी, आरक्षक मोहन मेश्राम, यशवंत यादव, अकरम खान की टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ एवं इस जघन्य अग्निकांड का कारण एवं इसमें शामिल आरोपियों की मंशा को समझने का कार्य प्रारंभ किया गया। साथ ही पुलिस की एक टीम द्वारा मोहल्ले में ही रहकर घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाया जा रहा था। सभी पहलुओं की जांच करने पर पता चला कि इस आगजनी में निश्चित ही किसी स्थानीय एवं घर के आसपास रहने वाला ही कोई आदमी शामिल है, जिसके बाद टीम का पूरा ध्यान उसी मोहल्ले में ही रहने वाले संदिग्ध आरोपी की खोजबीन में लग गया। विवेचना के क्रम में श्रीमती निधि नाग द्वारा अंबेडकर हॉस्पिटल रायपुर जाकर घायल रानू साहू से पूछताछ किया गया जिसमें रानू साहू द्वारा संदिग्ध दोनों आरोपियों का नाम बताते हुये आगजनी करने में इन दोनों का हाथ होना बताया।संपूर्ण जांच क्रम में मृतकों के पड़ोस में ही रहने वाले करण बघेल एवं दौलत सोनवानी को पकड़ा गया। दोनों आरोपी आदतन शरारती झगड़ालू और बदमाश प्रवृत्ति के हैं। मृतक परिवार द्वारा अपने घर के सामने झिल्ली आदि से परछी बनाया गया था तथा साथ ही सामने साड़ी, रस्सी से घेर दिया गया था। आरोपीगण इस घेरे में लगे साड़ी को फाड़ दिया करते थे, जिसे मृतिका कमला साहू द्वारा बार-बार मना किया जाता था। गत दिवस चौबीस फरवरी को शाम के समय भी परछी में लगे साड़ी एवं रस्सी को आरोपियों द्वारा फाड़ दिया गया था, जिसे मृतिका कमला साहू द्वारा मना किया गया, जिस पर वाद विवाद हुआ था। इसी वाद विवाद पर से दोनों आरोपियों द्वारा मृतक परिवार, विशेषकर कमला साहू को सबक सिखाने की योजना बनाई गई। योजना अनुसार दोनों आरोपियों चौबीस - पच्चीस फरवरी की दरम्यानी रात मृतकों के घर में आग लगा दिया एवं घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। झिल्ली, लकड़ी आदि से बने परछी एवं एक कमरे का खपरैल से बने घर में आग तेजी से फैला, जिससे मृतकों को बाहर निकलने एवं मदद के लिये लोगों को बुलाने का मौका भी नहीं मिल पाया। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में धारा 302,307,436 342,120 (B) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।मृतकों के नाम -सोनू साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार और कमला साहू पति संतोष साहू उम्र 60 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजारघायलों के नाम -रानू साहू पिता संतोष साहू उम्र 34 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार और संध्या साहू पिता राकेश साहू उम्र 10 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)आरोपियों के नाम -करन बघेल उर्फ भूखऊ पिता उमेंदी बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार और दौलत सोनवानी पिता आनंद सोनवानी उम्र 26 वर्ष निवासी दशरमा रोड भैंसापसरा बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)
: छुरी नगर पंचायत में भाजपा ने फहराया विजय पताका
Wed, Feb 28, 2024
छुरी, कोरबाभारतीय जनता पार्टी ने छुरी नगर पंचायत में अपना परचम फहरा दिया है और अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की नीलम देवांगन के खिलाफ पारित हो गया है | इससे साफ़ है की आने वाले दिनों में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है | नौ साल बाद एक बार फिर भाजपा नगर पंचायत छुरी में काबिज होने जा रही है |
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहां की छुरी की जनता और पार्षद अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से परेशान हो गये थे |छुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष समेत कांग्रेस के नौ पार्षद थे और भाजपा के छः थे | अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने लिखित में अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की सुचना पिछ्ले दिनों सौपी थी जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर आज अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाथ की उपस्थिति में मतदान कराया गया | जिसमे पांच के मुकाबले दस मतों से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया | अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की खबर जैसे ही बाहर आई, जय श्री राम के नारे से पंचायत परिसर गूंज उठा और भाजपा समर्थको ने एक दुसरे पर गुलाल लगाकर ख़ुशी जाहिर की |
जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहां की छुरी की जनता परेशान हो चुकी थी और उसे उम्मीद थी की कोई आएगा जो बैतरणी पार करायेगा | वहीँ स्थिति कांग्रेस पार्षदों की रही उनका कोई काम नही हो रहा था, अध्यक्ष की कार्य प्रणाली एकला चलो की नीति के कारण उनको पराजय झेलनी पड़ी | उन्होंने कहां की एक रणनीति के तहत कार्य किया गया और विजय हासिल की गई इसमें भाजपा समर्थकों कार्यकर्ताओ और कांग्रेस की पार्षदों ने जो सहयोग दिया वह काबिले तारीफ है |