: आईजी ने प्रशिक्षु आईपीएस को स्टार लगाकर नई पोस्टिंग पर दी बधाई
Tue, Feb 20, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टदुर्ग - पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा प्रशिक्षु (आईपीएस 2020) उमेश गुप्ता को व्यावहारिक प्रशिक्षण उपरांत स्टार सेरेमनी में स्टार लगाकर उनके नई पदस्थापना पर शुभकामनायें दी। अब वे जिला दुर्ग से प्रशिक्षण समाप्त कर बिलासपुर में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सम्हालेंगे।बताते चलें कि छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के जारी आदेश पर सात आईपीएस अफसरों को प्रोबेशन पूरा होने के बाद नई पोस्टिंग बतौर सीएसपी के पद पर दी गई है। जिसमे महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर की ओर से सभी आईपीएस अफसरों की नवीन तैनाती की सूचना जारी की गई। जिसमे दुर्ग जिले से व्यावहारिक प्रशिक्षण कर रहे 2020 बैच के आईपीएस उमेश कुमार गुप्ता को प्रशिक्षण उपरांत आज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा अपने कार्यालय में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें उमेश गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा स्टार लगा कर और जिला बिलासपुर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर नई पोस्टिंग हेतु ढेर सारी बधाईयां देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें की गई। स्टार सेरेमनी में पु.म.नि कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर , उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर के द्वारा भी स्टार लगाकर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गई। स्टार सेरेमनी के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर , स्टेनो श्रीनिवास राव, पी.आर.ओ प्रशांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
: आरक्षक हमारे विभाग के नींव के पत्थर होते हैं - आईजी अंकित गर्ग
Tue, Feb 20, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टसरगुजा - आज का दिन हमारे नौजवानों के लिये बहुत ही हर्ष का दिन है जिन्होंने पुलिस विभाग के एक अनिवार्य व महत्वपूर्ण पद को मेहनत एवं लगन से अनुशासित रहकर निर्धारित प्रशिक्षण को हासिल करने में सफलता प्राप्त किया है। आरक्षक हमारे पुलिस विभाग का नींव का पत्थर होते हैं , जो समूचे बल का लगभग 70 प्रतिशत है। जनमानस में पुलिस का प्रथम प्रतिनिधि आरक्षक होता है जो लगातार आमजनता के संपर्क में रहता है और किसी भी घटना व अप्रत्याशित स्थिति के समय अक्सर सर्वप्रथम मौके पर वही पहुंचते हैं। उनके द्वारा किये गये कार्य एवं आचरण से ही आमजन में पुलिस की छवि निर्मित होती है, इसलिये आप सभी के ऊपर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन आप जैसे नौजवान हमेशा से सफलतापूर्वक करते आ रहे हैं।
उक्त बातें पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने मैनपाट के नवम् दीक्षांत समारोह में नौजवानों का उत्साहवर्धन करते हुये कही। उन्होंने कहा हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस के लिये एक गंभीर समस्या नक्सल हिंसा की है , जिसमें हमारे आरक्षकगणों की सबसे महती भूमिका है। सुदूर क्षेत्रों में सूचनायें संकलित कर बड़े-बड़े अभियानों को हमारे जवानों के अनुवाई एवं सहयोग से अंजाम दिया जाता रहा है। नक्सल अभियान में आरक्षण गणों द्वारा बहादुरी से अपने कर्तव्यों को निर्वहन करते हुये अपना सर्वोच्च बलिदान तक दिया गया है जो हम सब के लिये गर्व की बात है।बुनियादी प्रशिक्षण के मुख्य तीन आयामों के बारे में उन्होंने कहा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षकगणों द्वारा जवानों को मुख्य रूप से ट्रेंड किया जाता है। पहला शारीरिक क्षमता का विकसित करना , दूसरा कानून का ज्ञान एवं तीसरा विभिन्न हथियारों का ज्ञान एवं संचालन कराने हेतु योग्य बनाया जाता है जो पुलिस विभाग में कार्यरत रहने वाले सभी जवानों को पूरे सर्विस काल तक काम आता है। आप सभी ने प्रशिक्षण के दौरान विवेक और अंतः दृष्टि से जो ज्ञान अर्जित किया है तथा अपने कड़ी मेहनत दृढ़ इच्छा एवं प्रतिबद्धता के साथ इस मुकाम को हासिल किये है। किसी भी क्षेत्र में कोई भी चुनौती आने पर आसानी से हल करने में सफल होंगे। पीटीएस में प्रशिक्षकगणों द्वारा सिखलाये गये आयाम को आप सब अच्छी तरह निर्वहन करने में सफल होंगे। अपने उद्बबोधन की अगली कड़ी में रेंज आईजी द्वारा कहा गया कि आज के इस महत्वपूर्ण बेला में उपस्थित सभी नौजवानों के माता पिता को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना कर अपनी खुशियों का त्याग कर सर्वोच्च शिक्षा दिलाया जो आप सब इस मुकाम को हासिल करने में सफल हुये। साथ ही पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट के पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशिक्षकगणों की सराहना करता हूं जिनके कुशल प्रयास से इंडोर एवं आउटडोर की कक्षा में अपना सर्वस्स अनुभव का ज्ञान देते हुए आप सभी को बुनियादी प्रशिक्षण के मूल आयाम को समझाने एवं जवानों को बेहतर समाज के निर्माण करने के लिये सशक्त बनाया। दीक्षांत परेड समारोह कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे, पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार, 10वी वाहनी छसबल कमांडेंट विजय कुजूर, जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नौजवानों के अभिभावक सहित पीटीएस के समस्त प्रशिक्षकगण व अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि पुलिस महानिरीक्षक महोदय सरगुजा रेंज अंकित गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति में आज पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट के नवम दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों से आये कुल 146 नव आरक्षक प्रशिक्षण हेतु शामिल हुये। उक्त नौजवानों द्वारा दीक्षांत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुख्य आतिथ्य को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक पीटीएस मैनपाट राज कुमार मिंज ने मुख्य आतिथ्य आईजी सरगुजा रेंज का आभार व्यक्त करते हुये दीक्षांत परेड समारोह में शामिल नौजवानों के प्रतिभाओं के बारे में सामान्य जानकारी से अवगत कराते हुये नव आरक्षकों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान आउटडोर व इनडोर ज्ञान के साथ साथ दीक्षांत परेड समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौजवानों को उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि आईजी गर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं दीक्षांत परेड समारोह पश्चात पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का उद्घाटन रेंज आईजी के कर कमलों द्वारा किया गया।
: आईजी डा० संजीव शुक्ला ने की मुंगेली जिला का निरीक्षण
Tue, Feb 20, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट।मुंगेली - पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ .संजीव शुक्ला द्वारा आज मुंगेली जिला का निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा परेड की सलामी ली गई , तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया , जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसके तत्पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा किट परीक्षण किया गया , जिसमें सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामाग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की , इसके पश्चात् रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। इसके पश्चात स्टोर शाखा का निरीक्षण किये , जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये , साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये गये।निरीक्षण के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया गया , जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण, जिले में सेंट्रल कैंटिन स्थापित करने तथा पुलिस लाईन कॉलोनी में गार्डन बनाने की गुजारिश की। दरबार में पुलिस महानिरीक्षक महोदय जिला पुलिस मुंगेली के अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुये एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिये साथ ही दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर उनके शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। जिसमें सेवा पुस्तिक में आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरणों, विभागीय भविष्य निधि, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों, बजट की स्थिति, न्यायालय संबंधी प्रकरणों, निलंबित अधिकारी/कर्मचारियों तथा उनके अपील, अवकाश निराकरण आदि के संबंध में जानकारी ली तथा थाना/चौकी में पदस्थ कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा अनावश्यक लंबित नहीं रखने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की जिला स्तरीय बैठक ली गई। बैठक में राजपत्रित अधिकारयों को स्वयं डाइजेस्ट लेखन, विवेचना का पर्यवेक्षण एवं कानून व्यवस्था तथा व्हीआईपी सुरक्षा पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही थाना/चौकी प्रभारियों को सामाजिक बुराईयों जैसे जुआ-सट्टा, शराब, एवं अवैध रूप से संचालित गतिविधियों जैसे अवैध रेत, अवैध कोयला, अवैध हॉटल, बार पर अंकुश लगाने एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक में सड़क दुर्घटना के आकड़ो का विश्लेषण, सड़क दुर्घटना रोकथाम हेतु प्रयास, एवं सडक दुर्घटना में कमी लाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करने हेतु तथा इस हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किये। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय हो इस प्रकार कार्य करने हेतु समस्त थाना ,चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक एस. आर. धृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुंभकार एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।